सरायकेला: सरायकेला के होटल गार्डन इन परिसर पर मंगलवार को झामुमो का सरायकेला प्रखंड एवं नगर का संयुक्त बूथ स्तरीय संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन मुखिया दुबराज पूर्ति द्वारा किया गया। तेज धूप एवं उमस भरी गर्मी के बावजूद भी काफी संख्या में झामुमो के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित रहे। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। मौके पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विभिन्न पंचायत एवं नगरपंचायत के वार्डों से आए बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की क्रमवार उपस्थिति का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि हमारे संगठन के बूथ कमेटी की मजबूती ही हमारे प्रत्याशी की बहुमत से जीत को दर्शा रही है। हमारे बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की मजबूत उपस्थिति एवं उत्साह को देख कर हमारे विपक्षी अभी से ही बौखला गए हैं। उन्होंने कहा भाजपा वाले शुरू से ही झूठ का सहारा लेकर राजनीति करते आ रहे हैं, अभी भी वे लोक सभा चुनाव में 400 पार का नारा लगा रहे हैं। भाजपा वाले जुमले वाजियों का संगठन है।
हर किसी के खाते में पंद्रह लाख भेजने की बात ये बोले थे पर पंद्रह पैसे भी किसी के खाते में नहीं आए, विदेश से काला धन लाने की घोषणा किए थे पर काला, लाल या सफेद कोई धन नहीं लाए। इनके डबल इंजन की सरकार ने हमारे मानकी, मुंडा एवं माझी परगना की शक्तियों को शिथिल कर दिया था, इन्होंने 11 लाख परिवारों का राशन कार्ड रद्द करवा दिया था,आवास योजना के पैसे बंद कर दिए।
हमारी सरकार ने हर जरूरतमंद को राशन कार्ड उपलब्ध कराया, आबुआ आवास योजना लागू की गई। इसी प्रकार भाजपा नीत सरकार की अन्य विफलताओं को गिनाते हुए राज्य में अपनी सरकार द्वारा अब तक किए गए उपलब्धियां उन्होंने गिनाई।
कार्यकर्ताओं को झामुमो जिला अध्यक्ष डा शिवेंदु महतो, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सनद कुमार आचार्य सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा सहित पार्टी के अन्य वरीय जन भी उपस्थित थे। भाजपा छोड़ कर झामुमो में सम्मिलित होने वाले कुछ कार्यकर्ताओं को मंच पर स्वागत किया गया।