मयूरहंड(चतरा)। आजसू कार्यकर्ताओं की बैठक मयूरहंड प्रखंड के करमा में हुई। जिसमें बतौर पर्यवेक्षक सह जिला प्रभारी अरविंद महतो व विशिष्ट अतिथि के रूप में सूरज कुमार कुशवाहा उपस्थित थे। जिसमें सर्व सम्मति से आजसू छात्र संघ का गठन करते हुए प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार भुईयां को चयन किया गया। वहीं इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में लोगों ने आजसू का दामन थामा। नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष ने अपने चयन पर पार्टी नेताओं का अभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है, उसे निष्ठा के साथ निभाने का पुरा प्रयास करुंगा। जिला प्रभारी ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो व हजारीबाग जिला प्रभारी मनोज चंद्रा के निर्देशानुसार प्रखंड कमिटी गठित की जा रही है। मौके पर सुभाष यादव, मुकेश कुमार यादव, पंकज कुमार यादव,जयनंदन कुमार, अजित कुमार आदित्य यादव, दीपक रजक, अजय कुमार,लखन कुमार दशरथ राणा, लंकेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बिनोद कुमार, राजन कुमार, पवन कुमार, लोकेश कुमार सिंह, पुरुषोत्तम कुमार दांगी, मिथिलेश कुमार रविदास, संतोष कुमार रविदास, छोटी कुमार रविदास, राहुल पासवान,दीपक कुमार रवि, राहुल कुमार पासवान, विकास कुमार पासवान, ललन कुमार यादव, विकास यादव, अनिल कुमार यादव, विक्रम रवि, रंजन कुमार दांगी, पवन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।