रांची: आज सुतियांबे, कांके स्थित महाराजा मदरा मुण्डा सुतियांम्बे मुड़हर पहाड़ में महाराजा मदरा मुण्डा चैत पुर्णिमा पूजा समिति का बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी 23 अप्रैल को महाराजा मदरा मुण्डा की जयन्ती को धूमधाम और पूरे विधि विधान से मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। इस अवसर पर सुतियांबे पहाड़ बचाओ अभियान समिति,रांची के मुख्य संयोजक लक्ष्मीनारायण मुंडा ने कहा कि आदिवासी समुदाय को अपनी विरासत और परंपरा,विधि विधान को पालन करते रहना होगा। अपनी परंपरागत पूजा, उपासना हमें अपने अतीत और प्रकृति से जुड़े रखता है।
महाराजा मदरा मुण्डा चौत पूर्णिमा पूजा समिति के अध्यक्ष अरविंद पहान ने कहा की चौत पुर्णिमा पुजा कार्यक्रम परंपरानुसार पुरे विधि विधान बलि प्रथा के साथ किया जाएगा जिसमें भेड़ा,बकरा एवं तीन मुर्गा की बलि दिया जाएगा। संयोजक सहदेव मुण्डा ने कहा की महाराजा मदरा चौत पुर्णिमा पुजा का तैयारी पुरी कर ली गयी है जिसमें हजारों की संख्या में महिला पुरूष एवं युवा शामिल होगें।
संरक्षक साधूलाल मुण्डा ने कहा की महाराजा मदरा मुण्डा की जयन्ती को लेकर सुतियांम्बे,कोकदोरो, मोहनपुर, डहूटोली कोनकी, नगड़ी, चामा, बुकरू एवं बालू आदि गाँवो में जन-जागरूकता अभियान हमारे लोगों के द्वारा किया जा रहा है।
इस बैठक में मुख्य रूप से महाराजा मदरा मुण्डा चौत पुर्णिमा पुजा समिति के मुख्य संरक्षक लक्ष्मीनारायण मुण्डा, संरक्षक जगदीश पहान, सधन उराँव, साधूलाल मुण्डा, दिनेश मुण्डा, डब्लू मुण्डा, मनीष मुण्डा, अमर तिर्की, शिवरतन मुण्डा, सुनील होरो, बालमुकून्द मुण्डा, रंजन पहान, राजन पहान, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र उराँव, श्यामलाल मुण्डा, अनिल कच्छप, सोनु मुंडा राजेश पहान,दरिन्द्र चन्द्र पहान आदि लोग शामिल थे।