बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) प्रखंड सह अंचल कार्यलय के सभागार में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने जन वितरण प्रणाली विक्रताओं के साथ बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता बीसीओ संजय यादव व संचालन डीलर संघ के अध्यक्ष डोमन पांडेय ने किया। बैठक में संगठन एवं विभाग से संबंधित विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा की गई। मौके पर बीसीओ संजय कुमार यादव ने डीलरों को कहा कि सुखी संपन्न परिवार को चिन्हित करते हुए राशन कार्ड सरेंडर करवाएं। वहीं उन्होंने कहा कि सुखी संपन्न परिवार स्वतः अपना कार्ड सरेंडर कर दें, जांचो उपरांत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए 30 सितम्बर तक समय दी गई है। वहीं कहा कि जो लोग कार्ड खुद सरेंडर कर देंगे, तो उनपर कार्रवाई नहीं की जायेगी। वहीं डीलरों से अनाज का खाली बोरा दो दिनों के अंदर बरही व्यपार मंडल गोदाम में जमा करने का निर्देश दिया। बैठक में बीसीओ संजय यादव, एमओ आजाद सिंह, डीलर संघ अध्यक्ष डोमन सुरेश साहू, बलदेव प्रसाद गुप्ता, किशोर कुमार, शेर अली, लखन राम, मनुलाल, प्रसाद, अर्जुन रविदास, जलेसर यादव, अरुण कुमार, सिंह, मुकेश कुमार राणा, रामदेव यादव, महादेव प्रसाद, जहूर अंसारी, मंटू कुमार संतोष केशरी, आजाद कर्ण सिंह, रविंद्र कुमार, रामदेव यादव, रामकिशुन रविदास, गीता देवी,सलहा खातून, रीता देवी, यसोदा देवी, पार्वती देवी, समीदा खातून समेत कई कई महिला मंडल के डीलर शामिल हुए।