जामताड़ा से राजकिशोर सिंह की रिपोर्ट
जामताड़ा : मूर्ति विसर्जन को लेकर दूसरे समुदाय द्वारा अपने रास्ते से नहीं गुजारने देने की बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर बवाल हुआ। हलांकि बड़े विवाद होने के पूर्व ही मामले को शांत करा दिया गया। बढती विवाद को देखते हुए पुलिस प्रशासन की हस्तक्षेप के बाद मामला को शांत कराया गया। इस मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर मनोज सिंह थाना प्रभारी रोशन कुमार नारायणपुर थाना प्रभारी अभय कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी अजफर हसनैन अंचलाधिकारी गुलजार अंजुम समाजसेवी महेंद्र मंडल उप प्रमुख मुबारक अंसारी 20 सूत्री सदस्य फिरोज अंसारी बीच बचाव करते नजर आए।
यह है मामला
करमाटांड़ के सुब्दुडीह पंचायत क्षेत्र के फिटकोरिया गांव में सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मूर्ति विसर्जन की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान दूसरे समुदाय द्वारा उसी मुख्य रास्ते में मस्जिद होने का हवाला देते हुए मूर्ति उस रास्ते से नहीं गुजारने की बात कही। साथ ही हिदायत देते हुए कहा कि मूर्ति इस रास्ते से अगर गुजरी तो परिणाम अच्छा नहीं होगा। दुसरे पक्ष समुदाय द्वारा मस्जिद के पीछे रास्ते तलाब तक ले जाने के लिए कह रहा था जो काफी लंबा था एवं नया था। विवाद की पूर्वाभास को लेकर पूजा समिति द्वारा स्थानीय पुलिस प्रशासन को खबर दी गई। मौके पर सभी पदाधिकारी एवं पुलिस बल पहुंच विवाद के बीच मूर्ति विसजन कराया।
मुख्य रास्ता छोड़ गली होकर गुजार कर विसर्जन के लिए ले जाने के दौरान छायटांड मोड में भी किया विवाद
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा समिति द्वारा मुख्य रास्ते से होकर मूर्ति विसर्जन की प्रयास किया गया परंतु विवाद को देखते हुए सभी पुलिस पदाधिकारी ने दोनों पक्ष के बीच मस्जिद का रास्ते से मूर्ति को नहीं गुजारने पर सहमति बनी। उसी के अनुरूप मूर्ति विसर्जन के लिए गली को लेकर गली की तरफ से मूर्ति जब छायटांड मोड पहुंची तो वहां पूर्व से तैयार दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा पुनः विवाद उत्पन्न कर दिया। उत्पन्न विवाद पर सभी पदाधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। इस बीच जमकर बवाल हुआ हालांकि समय रहते काबु भी पा लिया गया किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई है।