नितेश रंजन की रिपोर्ट
पथरगामा: थाना क्षेत्र के पड़ुवा ग्राम में खेत में बकरी चरने के विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट की घटना में 5 लोग घायल हो गए। मारपीट में एक पक्ष से चार लोग और दूसरे पक्ष से से एक व्यक्ति घायल हुए हैं।
सभी घायलों का इलाज पथरगामा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा आरके पासवान ने किया। घायलों में एक पक्ष से मो कलीम, अब्दुल, जुल्फिकार और बीवी हलीमा का सिर फटा है। वहीं दूसरे पक्ष से महेंद्र यादव का भी सिर फटा है। सभी के सिर में टांके पड़े हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार के अपराह्न चार बजे की है। महेंद्र यादव का बकरी मो शरीफ के खेत मे चला गया था। जब बकरी को खेत से भगा दिया तो इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। दोनों पक्षों में लाठी, डंडा और रॉड से जमकर मारपीट हुई। पांच लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि दो माह पहले भी विवाद हुआ था, जिसे पंचायती कर निपटा दिया गया था। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी बलिराम रावत और सीओ संतोष बैठा ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।