मांडू: झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक प्रतिनिधिमण्डल शुक्रवार को रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष विजय किस्कू के नेतृत्व में माण्डू प्रखण्ड के नए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सुधीर प्रकाश के कार्यालय कक्ष में गुलदस्ता भेट कर शिष्टाचार मुलाक़ात किया! माण्डू बीडियो सुधीर प्रकाश ने झामुमो नेताओं को आश्वस्त किया कि सरकार की जनहित योजनाओं को प्रखण्ड के हरेक पंचायत में पहुँचाने का काम करूँगा! मौके पर झामुमो रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष बिरजू मांझी, जिला सह सचिव राम कुमार मांझी, केदला दक्षिणी पंचायत अध्यक्ष कन्हैया कुमार, सचिव कृष्णा हेम्ब्रम एवं झामुमो नेता भोला मुर्मू शामिल थे।