पंचायत प्रतिनिधियों ने लिया जायजा
संवाददाता बरही
बरही (हजारीबाग) : शुक्रवार रात्रि में भारी वारिस व तूफान के कारण बरही के सुदरवार्ती क्षेत्र विजैया, डापोक, मलकोको, रानी चुआं, करियातपुर, बरसोत, धनवार, भंडारो, कोल्हुआकला, दुलमाहा आदि पंचायतों मे भी ग्रामीणों को तबाही का सामना करना पड़ा। कई गरीब परिवारों का कच्चा घर ध्वस्त हो गया है। विजैया पंचायत के खुटवाटांड में बीरेंद्र ठाकुर (पिता बंसी ठाकुर), मुकेश शर्मा (पिता स्वा द्वारिका ठाकुर), डपोक गरजामो गांव के बंसी दास, गुड़ियो के मुंशी यादव का घर भारी बारिश के कारण गिर गया। वहीं कई जगह पेंड गिरे हैं। विजैया खुटवाटांड निवासी राजेन्द्र यादव के घर पर एक बार फिर से एक लिप्टस का पेड़ गिरा जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने सीओ से घर के आसपास के सभी लिप्टस पेड़ हटआने का आग्रह सीओ से किया है। इधर जगह जगह तबाही का निरीक्षण जिला परिषद सदस्य मुनेजा खातून प्रतिनिधि मो. कैयुम, मुखिया दशरथ यादव, उप मुखिया सहदेव शर्मा, रघु मोदी आदि पंचायत प्रतिनिधियों ने किया। पीड़ित परिवारों को मुआवजा के लिए प्रशासन से मांग रखा।