रामगढ़ से वली उल्लाह की रिपोर्ट
रामगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा सोमवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश ठाकुर व संचालन महामंत्री अमितेश के द्वारा किया गया। इस धरना का मुख्य उद्देश 2 दिन पूर्व धनबाद जिला में एसडीएम सुरेंद्र कुमार के द्वारा छात्र छात्राओं के साथ लाठीचार्ज किया गया ।यह घटना निंदनीय है। इसका भारतीय जनता युवा मोर्चा पुरजोर विरोध करती है। जिस प्रकार झारखंड की हेमंत सरकार ने बन्ना गुप्ता की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं पर लाठी चार्ज करवा दिया है हेमंत सरकार की यही स्थिति रही आने वाले समय में झारखंड की युवा एवं छात्र झारखंड सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी। एक दिवसीय धरना के माध्यम से रामगढ़ जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे । इनके माध्यम से महामहिम राज्यपाल तक अपना मांग को पहुंचाएंगे ।इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वय संयोजक राकेश सिंह रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष प्रह्लाद पांडे महामंत्री अमितेश सिंह मंसू बेदिया मंत्री नीतीश राम जिला मीडिया प्रभारी संजय अग्रवाल सोशल मीडिया अनुराग श्रीवास्तव सोशल मीडिया राहुल सिंह कार्यसमिति सदस्य त्रिलोकी गिरी बलदेव ठाकुर विकी कुमार महतो नीतीश ओझा नगर मंडल अध्यक्ष तरुण साहू उपाध्यक्ष विक्रांत गुप्ता महामंत्री अमित ठाकुर सुदीप मिश्रा मंत्री आकाश गुप्ता आईटी सेल शशि शेखर पतरातू मंडल अध्यक्ष गणेश ठाकुर महामंत्री अमर कुमार शुभम ठाकुर अनुज कुमार मनोज रजक राजीव कुमार कुंदन कुमार बजरंग कुमार दुलमी अध्यक्ष बलराम महतो महामंत्री अजीत किशोर अरुण कुमार गोला मंडल अध्यक्ष विकास मानिक पाठक महामंत्री प्रकाश पौदार उज्जवल चक्रवर्ती आरा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार महतो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार महामंत्री विनोद कुमार महतो चितरपुर मंडल अध्यक्ष विक्रम चौधरी मांडू उपाध्यक्ष यशवंत कुमार आईटी सेल प्रभारी सूरज कुमार महतो खेल संयोजक रामगढ़ धीरज कुमार देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।